Bechne Ka Sabse Alag Tareeka Book

Bechne Ka Sabse Alag Tareeka

How to Sell Without Selling (Hindi)
आपके बिज़नेस को एक नया और अनोखा दृष्टिकोण देने वाली बुक।

Amazon Logo Flipkart Logo

The Power of Intention Book in Hindi



THE POWER OF INTENTION

Wayne Dyer

इंट्रोडक्शन

 

क्या आप मानते हैं कि आपके पास जो कुछ है उससे ही आपकी पहचान होती है?

क्या आप खुद को वैसा समझते हैं जैसा दूसरे आपके बारे में सोचते हैं?

क्या आप इस बात को लेकर चिंता करते हैं की आप ज़िंदगी में कुछ मिस न कर दें?


यह बातें आपका ईगो बोल रहा है. हम में से ज्यादातर लोग रोज़ के सिचुएशन को हैंडल करने के लिए अपने ईगो का इस्तेमाल करते हैं। अब हमारे पास क्रिएटिविटी, काइंडनेस यानी दया और ब्यूटी के लिए समय नहीं है।


हमारा खुद से और ऊंचे पावर से कनेक्शन ही टूट गया है। हमारी एबिलिटीज़ पर और हमारे पास जो मौके हैं उन पर, अब हमें विश्वास नहीं रहा है।


जिन लोगों की किस्मत अच्छी होती है उनसे हमें जलन होती है पर हम इस बात को अनदेखा  कर देते हैं की हम भी उनके जैसी अच्छी किस्मत वाले बन सकते हैं। सिर्फ़ दो लॉज़ यानी  नियमों को एक्टिवेट करके हम ज़िंदगी में जो भी चाहिए उसे पा सकते हैं।


पहला, हमें पावर ऑफ़ इंटेंशन यानी इरादे की शक्ति को एक्टिवेट करना होगा। इस समरी में, आप सीखेंगे की इंटेंशन के 7 चेहरों के साथ कैसे जीना है। आप यह भी सीखेंगे कि इंटेंशन से खुद को जोड़ने से आपकी ज़िंदगी कैसे बदल सकती है।


दूसरा, आप लॉ ऑफ़ मैनिफेस्टेशन को एक्टिवेट करना सीखेंगे। जब आप इंटेंशन में विश्वास रखते हैं तो यह आपको आपकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए गाइड करता है। आपको वही मिलता है जिसका आपने प्लान किया होता है।


इंटेंशन एक इनविज़िबल पावर का सोर्स होता है जो आपको ग्रो करने में और मन की शांति पाने में मदद करता है। पहले से ज्यादा सेल्फ-कॉन्फिडेंट, क्रिएटिव, दयालु, सुंदर और शांत बनने के लिए, आपको इंटेंशन की पावर से जुड़ना होगा।


Viewing Intention from a New Perspective


साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी और स्पिरिचुअल से जुड़ी कई किताबें पढ़ने के बाद इस बुक के ऑथर वेन डायर को इंटेंशन का मतलब समझ में आया। इंटेंशन का मतलब होता है अपने गोल्स को पूरा करने के लिए मन से इच्छा होना।


जब आप किसी चीज़ को अपने प्लान के बीच में नहीं आने देते हैं तब आप अपने इंटेंशन की  पावर का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। यानी  आप शिद्दत से लगे रहते हैं और आपके सपने आपको आगे बढ़ाते रहते हैं। आप बहुत ज्यादा प्रोडक्टिव रहते हैं और आपको अपने अचीवमेंट्स पर गर्व होता है। आप कभी नए मौकों को try करने से पीछे नहीं हटते क्योंकि आपको चैलेंजेस का सामना करना पसंद होता  है और आप हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहते हैं।


ऊपर बताई गई डेफिनिशन साइकोलॉजिकल डेफिनिशन है। इसमें इंटेंशन की  पावर को बहुत गहराई से समझाया गया है। यह बताता है की कैसे हम खुद को हील कर सकते हैं, अपने सपनों को मैनिफेस्ट कर सकते हैं और दिव्य शक्तियों से स्पिरिचुअली जुड़ सकते हैं।


वेन डायर ने इंटेंशन को लेकर अपने नज़रिए को बदल दिया है। अब उनका मानना है की किसी भी परेशानी को स्पिरिचुअली सॉल्व करने के लिए हम इंटेंशन की  पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम बड़े पावर और फ़ास्ट एनर्जी के सोर्सेज तक पहुंच सकते हैं। सिर्फ़ हमारी लगन और इच्छा काफ़ी नहीं है, इसलिए हमें यूनिवर्स की  पावर से खुद को जोड़ना होगा।


हम क्या करते हैं इससे इंटेंशन का कोई लेना-देना नहीं है। यह इस बारे में है की इस पूरे यूनिवर्स में क्या है। यह एक इनविजिबल एनर्जी है जो हमें हमारी इच्छा पूरी करने में मदद करती है। यह हमारे चारों ओर मौजूद है। हमें इस एनर्जी को अट्रैक्ट करना होगा ताकि हम अपनी ज़िंदगी को हमेशा के लिए बदलना सीख सकें।


इंटेंशन नाम की एनर्जी को हम न तो  देख सकते हैं और न ही छू सकते हैं, पर हम इसे सच में manifest यानी ज़ाहिर होते हुए देख सकते हैं। इंटेंशन को नेचर में देखा जा सकता है। यह आपके थॉट्स, फीलिंग्स और फिजिकल ऑर्गंस से भी जुड़ा होता है। यह हर जगह मौजूद है।


लेकिन अगर यह एनर्जी हमारे अंदर इतनी ताकतवर है तो हमें इसकी मौजूदगी महसूस क्यों नहीं होती है? ऐसा इसलिए क्योंकि हमने हमारे ईगो को हमारे इंटेंशन से अलग करने दिया है।

वेन डायर ईगो को एक ऐसा आइडिया बताते हैं जो हमने अपने बारे में बना लिया है। यह 6 एलिमेंट्स से बना होता है। ईगो के एलिमेंट्स हैं - possession यानी संपत्ति, deeds यानी कर्म, reputation यानी  मान-सम्मान, फिजिकल आइसोलेशन यानी दूसरों से अलग रहना, unachieved desires यानी  अधूरी इच्छाएँ और रिलेशनशिप विथ गॉड यानी भगवान के साथ रिश्ता।


इंटेंशन की  पावर को एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने नेचुरल रूप से फिर से जुड़ना होगा और अपने ईगो के शोर को कम करना होगा -  

इसके लिए सबसे पहले आपको डिसिप्लिन की जरूरत है। इंटेंशन की  पावर को पाना एक नई आदत है जिसके लिए आपको लगातार मेहनत करने की जरूरत है। आपको नई आदतें सीखने, बुरे थॉट्स को खत्म करने और अपने हेल्थ का ध्यान रखने की प्रैक्टिस करनी होगी।


दूसरा, आपके प्रैक्टिस में गाइड करने के लिए आपको समझदारी की जरूरत पड़ेगी। आपके थॉट्स और फीलिंग्स, आपकी इच्छाओं को सपोर्ट करने वाले और आपको  इंटेंशन को एक्टिवेट करने के लिए बढ़ावा देने वाला होना चाहिए।


तीसरा, आपको इस प्रॉसेस में मन लगाना होगा। जैसे,  जब आप टेनिस खेलना सीखते हैं तो आप प्रैक्टिस करते हैं, नई स्ट्रेटजीज़ सीखते हैं और पैशन  के साथ खेलते हैं। ऐसा ही इंटेंशन में भी होता है। इस एनर्जी के सोर्स से जुड़ने को एंजॉय करने के लिए आपमें पैशन होना चाहिए।


चौथा स्टेज है सरेंडर यानी समर्पण। इससे लड़ना बंद करें और इंटेंशन की  पावर को आपको  आगे का रास्ता दिखाने दें।

जब वेन  तीन साल के थे तब उनकी  मां उन्हें  और उनके दोनों भाइयों को डेट्रॉयट में वाटरवर्क्स पार्क में ले जाया करती थी। वह वहाँ  स्ट्रीटकार में बैठा करते थे। वेन को ट्रॉली के  स्ट्रैप बहुत अच्छे लगते थे जिन्हें बड़े लोग अपनी  सीट पर सेफली बैठे रहने के लिए इस्तेमाल करते थे।


वेन हमेशा सोचते थे की कब वह इतने बड़े होंगे  की इन स्ट्रैप्स तक पहुंच पाएंगे। एक बार, उन्होंने अपनी आंखें बंद की और इमेजिन किया की वह तैर रहे हैं और एक स्ट्रैप तक पहुंच गए हैं। उन्होंने उन  स्ट्रैप्स से बंधे रहने पर मिलने वाली सेफ्टी को भी महसूस किया। उन्होंने खुद को उन  स्ट्रैप्स को  पहनकर एडवेंचर से भरे राइड करते हुए भी इमेजिन किया।


बड़े होने के बाद, इंटेंशन के बारे में समझाने के लिए वेन अपनी इस मेमोरी का इस्तेमाल करते हैं। वह इंटेंशन की  पावर को हमारे सर से चार फीट ऊपर लटक रहे स्ट्रैप की तरह बताते हैं। अगर हम हमारे ईगो को छोड़ दें तो हम इस ताकतवर सोर्स तक पहुंच पाएंगे और अनलिमिटेड शक्ति को एक्सपीरियंस कर पाएंगे। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो हम हमेशा इससे दूर रहेंगे और किसी बड़े पर्पस तक नहीं पहुंच पाएंगे।


आप जब भी इंटेंशन की  पावर को पाना चाहें  तब ट्रॉली के  स्ट्रैप को  इमेजिन कीजिए। जब भी आपको खोया हुआ या गुस्सा महसूस हो तब आप इंटेंट या इंटेंशन शब्द को भी दोहरा सकते हैं। यह आपको शांत होने में और धरती पर आने के आपके  पर्पस को याद कराने में मदद करेगा।


याद रखें की आपके ईगो से आपकी पहचान नहीं होती है बल्कि आपकी  जिंदगी के मकसद  से होती है। जब आपको अपनी चीजों में या अपने कर्मों में कमी लगे तो याद रखें की आप मन से जो चाहते हैं वो पहले से आपके पास है। आपको बस इंटेंशन की  पावर के आगे सरेंडर करना होगा और वहां तक पहुंचने के लिए  खुद की मदद करनी होगी।

 

The Seven Faces of Intention


इंटेंशन को देखा नहीं जा सकता है लेकिन इसके सात चेहरों के जरिए इसे समझाया जा सकता है -  पहला, क्रिएटिविटी का चेहरा बताता है की लाइफ के सभी तरह के फॉर्म का क्रिएशन कैसे हुआ है। अगर इंटेंशन क्रिएटिव नहीं होता तो ज़िंदगी का कोई मकसद ही नहीं होता। सांस लेना इसकी पावरफुल क्रिएटिविटी का ही प्रूफ़ है।


आपके जन्म से पहले, आपकी शुरुआत एक एनर्जी फोर्स की तरह हुई थी। फिर, आप एक बीज बने जो बड़ा होकर इंसान बन गया। इंटेंशन के बिना, आज आप  ज़िंदगी के इस तोहफ़े को एंजॉय नहीं कर पाते।


दूसरा, काइंडनेस का चेहरा बताता है की इंटेंशन काइंड यानी दयालु भी है। यह ग्रोथ और खुशी को बढ़ाने में मदद करता है। जब हम काइंडनेस के चेहरे को एक्टिवेट कर लेते हैं तो हम अपने लिए और दूसरों के लिए काइंड बन जाते हैं।


काइंडनेस का हमारी खुशी पर पॉजिटिव असर होता है। सेरोटोनिन एक ऐसा substance  है जिसे हमारा ब्रेन हमें खुश और रिलैक्स्ड  महसूस करवाने के लिए रिलीज़ करता है। यह एक ऐसा केमिकल है जिसका इस्तेमाल डिप्रेशन को खत्म करने वाली ज्यादातर दवाइयों में किया जाता है।


स्टडीज़ ने साबित कर दिया है की काइंडनेस दिखाने से, काइंडनेस करने वाले जिसके साथ काइंड बर्ताव किया गया है उसके और जो ऐसा होते हुए देखता है उस इंसान के ब्रेन में सेरोटोनिन रिलीज़ हो सकता है।


तीसरा है, प्यार का चेहरा जो  इंटेंशन को प्यार के कभी न खत्म होने वाले फील्ड के रूप में दिखाता  है। इसमें न गुस्सा होता है, न नफ़रत होती है और न ही किसी को  जज किया जाता है। जब इंटेंशन मौजूद  होता है तो हमारे पास सिर्फ़ प्यार और काइंडनेस होती है।


प्यार, एनर्जी का सबसे उंचा फॉर्म है। जब हायर  एनर्जी को लोअर यानी नीचे की  एनर्जी से मिलाया जाता है तो कमज़ोर फोर्स या शक्तियां  गायब हो जाती हैं। मान लीजिए की आप एक  अंधेरे कमरे में मोमबत्ती जला रहे हैं। जब आप मोमबत्ती जला देते हैं तो रोशनी हो जाती है और अंधेरा गायब होने लगता है क्योंकि अंधेरे के मुकाबले में रोशनी ज्यादा तेज़ी से फैलती है।


ऐसा ही प्यार के साथ भी होता है। जब आप प्यार के चेहरे को एक्टिवेट कर लेते हैं  तो सारे नेगेटिव इमोशंस गायब हो जाते हैं।


चौथा, खूबसूरती का चेहरा हमें सिखाता है की जब हम दुनिया में मौजूद खूबसूरत चीजों पर ध्यान देते हैं तो हमारी सोच भी वैसी ही खूबसूरत हो जाती है और इस तरह  हमारी आत्मा भी खूबसूरत हो  जाती है यानी हम अच्छे इंसान बन जाते हैं।


बुरे समय में भी, आप इंटेंशन की  पावर से जुड़ सकते हैं और अपनी जिंदगी में मौजूद खूबसूरत चीजों को ढूंढ सकते हैं। खूबसूरती हमेशा आपके आस-पास होती है। उसे देखने के लिए आपको बस अपना ध्यान उसकी तरफ़ लगाना होगा।


पांचवा, एक्सपेंशन का  चेहरा हैरान कर देने वाला है। जब हम इंटेंशन की   पावर को  स्टडी करते हैं तो हमें इसके हमेशा इवॉल्व होते रहने वाले नेचर के बारे में पता चलता है। इंटेंशन कभी एक ही जगह पर स्थिर नहीं रहता है। यह ज़िंदगी के सभी फॉर्म के साथ ग्रो करता रहता है। जैसे-जैसे  जिंदगी आगे बढ़ती रहती है वैसे-वैसे  इंटेंशन भी आगे बढ़ता रहता है।


छठा, अनलिमिटेड abundance यानी जहाँ किसी चीज़ की कोई कमी ना हो, वाला चेहरा बताता है की इंटेंशन की कोई लिमिट नहीं है। इंटेंशन की कोई बाउंड्री नहीं है। आप जहां भी जाते है वहां आप इंटेंशन की  पावर को पा सकते हैं। सूरज, हवा और पानी की तरह, इंटेंशन भी भरपूर मात्रा में मौजूद है। आप इसे फ्री में और बिना किसी लिमिट के पा सकते हैं।


जैसे इंटेंशन की कोई लिमिट नहीं है वैसे ही आपके ग्रो करने की भी कोई लिमिट नहीं है। इस  पावर को  इस्तेमाल करके आप बिना किसी बाउंड्री के जो भी चाहते हैं उसे manifest कर सकते हैं यानी पा सकते हैं।


सातवाँ है, receptivity का चेहरा इंटेंशन की  पावर का इस्तेमाल करने के लिए सभी लोगों का स्वागत करता है। इंटेंशन यह नहीं चुनता की किसकी मदद करनी चाहिए और किसकी नहीं। जब तक आपको इसके बारे में पता रहेगा तब तक आप इससे जुड़े रह पाएंगे और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।


आप इंटेंशन की एनर्जी को visualize करके उसके सात चेहरों को इस्तेमाल कर सकते हैं। क्रिएटिव, काइंड, प्यारा, खूबसूरत, आगे बढ़ते रहने वाला, भरपूर मात्रा में मौजूद  और receptive, इन सभी शब्दों को याद कर लें। फिर, जब आप visualize करें  तो इन चेहरों की एनर्जी को याद करके इन्हें एक्टिवेट करने की कोशिश करें।


जब भी आप इंटेंशन के इन सात चेहरों के ख़िलाफ़ behave करते हैं तब आप इसकी  पावर से डिसकनेक्ट हो जाते हैं, उससे  दूर हो जाते हैं। ये सभी चेहरे आपमें झलकना चाहिए। इनकी शक्ति की कद्र करें और अपनी ज़िंदगी में इनके योगदान के लिए शुक्रगुजार रहें।


इस प्रॉसेस पर शक ना करें। विश्वास रखें की इंटेंशन की पावर होती है और यह आपकी ज़िंदगी को क्रिएटिविटी, काइंडनेस, प्यार और ग्रोथ से भरने के लिए तैयार है।


Connecting to Intention


आप किस बारे में सोचते हैं यह चीज़ भी इंटेंशन की  पावर से जुड़ने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप यही सोचते रहेंगे की आपको क्या नहीं मिल सकता है तो आप कभी भी अपनी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे। इंटेंशन के साथ अच्छे से काम करने के लिए आपको अपने आपको बदलना होगा।


अगर आप किसी चीज़ को पाना चाहते हैं तो इमेजिन कीजिए की वह चीज़ आपके पास है। आपको यूनिवर्स की  पावर पर विश्वास करना होगा और अपने मनपसंद गोल तक पहुंचने के लिए इंटेंशन को अपनी मदद करने देना होगा।


जब थॉमस एडीसन ने लाइट बल्ब बनाया था तब वह अंधेरे के बारे में नहीं सोच रहे थे। वह तब तक लाइट के बारे में सोचते रहे जब तक उन्होंने वो चीज़ नहीं बना ली जिसे वह बनाना चाहते थे। हमेशा उस चीज़ पर ध्यान दें जिसे आप पाना चाहते हैं, उस चीज़ पर नहीं जिसे आप नहीं कर सकते या नहीं पा सकते।


पॉजिटिव रिजल्ट  के बारे में सोचकर आप मैनिफेस्टेशन के लॉ को एक्टिवेट कर सकते हैं। जब आप इंटेंशन की  पावर से जुड़ जाएँगे और मैनिफेस्टेशन के लॉ को एक्टिवेट कर लेंगे तब आपको कोई भी चीज़ रोक नहीं पाएगी।


इंटेंशन इनविज़िबल होता है। एक आर्टिस्ट द्वारा बनाए हुए मास्टरपीस के बारे में सोचें। क्या यह पेंटिंग इसमें इस्तेमाल हुए ब्रश, पेंट और कैनवस जैसी चीजों की वजह से बनी थी? नहीं, ऐसा नहीं है। पेंटिंग एक इमोशनल और मेंटल मैसेज होता है जिसे आर्टिस्ट कैनवस पर उतारता है।


इंटेंशन की  पावर के बिना, एक आर्टिस्ट कुछ भी नहीं बना सकता। एक मास्टरपीस को समझने का मतलब है उस आर्टिस्ट की फीलिंग्स और थॉट्स को समझना। यह intangible है यानी उसे देखा नहीं जा सकता लेकिन हम मानते हैं कि वो मौजूद हैं। ऐसा ही इंटेंशन की  पावर के लिए भी कहा जा सकता है।


आप भी इसी प्रोसेस से बनाए गए थे और आप जो कुछ भी बनाना चाहते हैं उसे बनाने के लिए इसी  पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस ये पता होना चाहिए की इंटेंशन हर जगह मौजूद है। इसकी  पावर को एक्टिवेट करें, इसके सात चहरों के हिसाब से जीएँ और इससे जुड़े रहें।


हमें मजबूत विलपावर  और पक्के इरादे  जैसे टर्म्स को इस्तेमाल करने की आदत हो गई है। अपने गोल्स को पूरा करने के लिए आमतौर पर हम खुद को पहले से बनाए हुए प्लान  को फॉलो करने के लिए मजबूर करते हैं। हम खुद को मेहनत करने पर मजबूर करने के लिए अपनी इच्छाशक्ति का इस्तेमाल करते हैं। मोटिवेशन और लगन को बनाए रखने के लिए हम अपने ईगो का भी इस्तेमाल करते हैं।


फोर्स के बजाय, हम इंटेंशन की  पावर को इमेजिनेशन से भी एक्टिवेट कर सकते हैं। इमेजिनेशन लगन से भी ज्यादा ताकतवर होती है। इमेजिनेशन हमें किसी चीज़ को बनाने वाली यूनिवर्स की  पावर से जोड़ता है। यह पावर हमेशा बढती रहती है और इसकी कोई लिमिट नहीं होती है. वहीं आपकी लगन के साथ ऐसा नहीं होता है।


इंटेंशन की  पावर से जुड़ने के लिए आपको अपने ईगो को खत्म करना होगा। इंटेंशन के सात चेहरों के हिसाब से जीना शुरू करना होगा।


पूरे दिन के लिए आपके जो इंटेंशन हैं उन्हें लिखकर आप क्रिएटिव बन सकते हैं। Example के लिए, आज के लिए आपका इंटेंशन हो सकता है “जो पसंद है वह लिखना और उसे एंजॉय करना”।


नफ़रत, जलन और किसी के बारे में बुरा सोचने जैसे इमोशंस को अवॉइड करके आप काइंड बन सकते हैं। अपने लिए और दूसरों के लिए काइंड बने रहने की प्रैक्टिस करें।


ब्रुकलिन में जिन बच्चों को सीखने में परेशानी होती है उनके लिए एक स्कूल था जिसका नाम “Chush” था। एक बार फंडरेज़र इवेंट  के दौरान, उनमें से एक डिसेबल्ड बच्चे शाया के पिता ने ऐसी स्पीच दी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।


स्कूल और उसके सभी स्टॉफ को शुक्रिया कहने के बाद उन्होंने एक इंटरेस्टिंग सवाल पूछा। “मेरे बच्चे शाया में भगवान की परफेक्शन कहां है? वह आम बच्चों की तरह शेप को याद नहीं रख पाता है  या उनकी तरह सीख नहीं सकता है। भगवान की बनाई हुई चीज़ तो  हमेशा परफेक्ट होती है न?” उनकी बात सुनकर हर कोई हैरान हो गया। वह सभी उस पिता के दर्द को महसूस कर पा रहे थे।


फिर उस पिता ने समझाया की जब भगवान शाया को बना रहे थे तब वह उसमें परफेक्शन नहीं ढूंढ रहे थे। हम इस छोटे से बच्चे से साथ कैसा बर्ताव करेंगे इसमें वह हमारे अंदर की परफेक्शन को देखना चाहते थे।


एक दिन, शाया अपने पिता के साथ टहल रहा था और तभी उसने लड़कों को बेसबॉल खेलते हुए देखा। शाया ने अपने पिता से पूछा की क्या वह भी उनके साथ खेल सकता है। वह लड़के शाया को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मान गए।


शाया ने पहले कभी बेसबॉल नहीं खेला था। वह उनके साथ खेलने लगा और उसकी टीम हार रही थी। फिर, धीरे-धीरे टीम ने अच्छा स्कोर बना लिया और दूसरी टीम से आगे निकल गए। आखिरी हिट बची थी और उन्होंने यह मौका शाया को दिया।


शाया ने बेसबॉल लिया और फिर पिचर नज़दीक आया और उसकी तरफ़ सॉफ्टबॉल फेंका। शाया ने उसे मिस कर दिया। फिर उसके टीममेट्स ने उसे ज्वाइन किया। पिचर फिर नज़दीक आया और उसने पहले से भी ज्यादा सॉफ्ट पिच में बॉल को फेंका। शाया और उसके टीममेट्स ने बॉल को हिट किया और फिर शाया को दौड़ने के लिए कहा।


शाया दौड़ने लगा और सभी लोगों ने उसे जीतने दिया। उन्होंने उसे कंधे पर उठा लिया और उसकी जीत की खुशी भी मनाई। उस दिन, उसके पिता को भगवान का प्लान समझ आया। शाया परफेक्ट नहीं था, लेकिन वह दूसरे बच्चे परफेक्ट थे।


आपको भी  प्यारा, खूबसूरत, बड़े दिल वाला और हर चीज़ अपना लेने वाला इंसान बनना चाहिए। जब आप इंटेंशन के सात चहरों को फॉलो करने की इच्छा रखते हैं तो आप इसकी पावरफुल एनर्जी से जुड़ जाते हैं।


Obstacles to Connecting To Intention


इंटेंशन की  पावर से आपके रिश्ते और आपके बीच में, तीन रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपने मन की आवाज़, एनर्जी और अपनी खुद की इंपोर्टेंस पर ध्यान देना होगा।


इंटेंशन तक पहुंचने के रास्ते में पहली रुकावट है सेल्फ़-टॉक यानी  खुद से बात करना। हम जैसा सोचते हैं वैसा ही बनते हैं। अगर आप पॉजिटिव सोचेंगे तो आपको पॉजिटिव रिजल्ट्स मिलेंगे। हालांकि, अगर आपके मन में नेगेटिव बातें होंगी, तो आप इंटेंशन से दूर हो जाएँगे।


चार ऐसे थॉट्स हैं जो आपको इंटेंशन को एक्टिवेट करने से रोक सकते हैं -  

पहला वह होता है जब आप यह सोचते हैं की आपकी ज़िंदगी में किस चीज़ की कमी है। जब भी आप खुद को नेगेटिव बातें करते हुए देखें  तो खुद को रोकें  और अपने थॉट्स को बदलें। इसके बजाय, उन चीजों के बारे में सोचें  जो आप ज़िंदगी में बनाना चाहते हैं।


Example के लिए, जब आप बोलते हैं कि “मेरे पास पैसे नहीं हैं”, तो इसके बजाय यह बोलें कि   “मैं चाहता हूं मेरी ज़िंदगी में और भी ज्यादा पैसे आए”। याद रखें की जो आप सोचते हैं वही चीज़ ग्रो होकर आपकी सच्चाई में बदल जाती है। इसलिए, अपने थॉट्स को अपने सपनों से जोड़कर रखें और उन्हें पूरा करने में इंटेंशन को अपनी मदद करने दें।


दूसरा, अपनी जिंदगी के उन हालातों के बारे में न सोचें जिन्हें आप बदलना चाहते हों।

Example के लिए, “मैं इस घर में नहीं रह सकता। यह बहुत अजीब है” ऐसा सोचने के बजाय, यह सोचें कि “मैं अपने लिए एक परफेक्ट घर को इमेजिन कर सकता हूं। मैं चाहता हूं की अगले 6  महीने के अंदर हम उस घर में रहें”।


तीसरा, जो चीज़ हमेशा होती है उसके बारे में न सोचें क्योंकि ऐसा करने से आप फिर से वैसे ही रिजल्ट्स को अपनी ओर अट्रैक्ट करते रहेंगे। Example के लिए, ऐसा ना सोचें कि  “मेरे बच्चे हमेशा मेरी बेज़्जत्ती करते हैं”। इसके बजाय, यह सोचें कि “मैं अपने बच्चों को दूसरों की इज़्ज़त करना सिखाना चाहता हूं इसलिए मैं उनके साथ भी इज़्ज़त से पेश आऊंगा”।


चौथा, दूसरे आपसे क्या चाहते हैं इसके बारे में न सोचें। आपको क्या करना चाहिए इस बात को लेकर बहुत से लोगों की अपनी-अपनी राय होगी। इसके बजाय, इस बारे में सोचें की आप क्या चाहते हैं।


आपके थॉट्स के अलावा,  आपकी एनर्जी का लेवल भी इंटेंशन तक जाने के रास्ते में रुकावट बन सकता है। इस दुनिया में दो तरह की एनर्जी होती है: हायर लेवल की और लोअर लेवल की। प्यार और काइंडनेस जैसी, हायर लेवल की एनर्जी, गुस्से और डिप्रेशन जैसे लोअर लेवल की एनर्जी के मुकाबले में हमेशा बेहतर होती है।


अपने थॉट्स को एनर्जी के एक सिस्टम की तरह समझें। आपकी बॉडी का अपना एनर्जी सिस्टम होता है। आपके थॉट्स और आपकी फीलिंग्स इस सिस्टम का ही एक हिस्सा हैं। जब आपके थॉट्स में हायर लेवल की एनर्जी होती है तो आपकी बॉडी लोअर लेवल की एनर्जी को भी हायर लेवल की एनर्जी में बदल देती है।


इस तरह, आपके थॉट्स और फीलिंग्स आपकी एनर्जी के लेवल को बढ़ा सकते हैं। आपका गोल है  इंटेंशन के उस ऊंचे लेवल की एनर्जी में बने रहना। दिव्य शक्ति से जुड़े रहने का यही तरीका है।


अपनी एनर्जी को बढ़ाने के लिए आपको नेगेटिव थॉट्स को खत्म करना होगा। आपको मेडिटेशन भी करना चाहिए, हेल्दी खाना खाना चाहिए, एनर्जी को कम करने वाली शराब जैसी चीज़ों को अवॉइड करना चाहिए और अपने आस-पास के एनवायरनमेंट को कंट्रोल करना चाहिए। ऐसा म्यूजिक सुनें  जो आपकी एनर्जी को बढ़ाते हों। ऐसे बुक्स पढ़ें जो आपको उम्मीदों से भरा हुआ महसूस करवाएं।


आपको टीवी देखने के समय को भी कम करना चाहिए। न्यूज देखना आपके माइंड को नेगेटिव थॉट्स से भर देता है  और आपकी एनर्जी को कम करता है। काइंडनेस भी इसमें मदद करती है। आप बदले में कुछ पाने की उम्मीद रखे बिना भी दूसरों की मदद कर सकते हैं।


आइए एक example देखते हैं. जब वेलेंटाइंस डे नज़दीक था तब एक छोटा बच्चा अपने क्लासमेट्स के लिए यूनिक कार्ड बनाना चाहता था। वह अपनी माँ के साथ बैठा और उसके सभी दोस्तों के नाम लिख लिए। लड़के को डर था की कहीं वो किसी दोस्त  को भूल न जाए।


कई दिनों तक उसने इन कार्ड्स पर काम किया। उसकी माँ देख रही थी की उनका बेटा अपने दोस्तों की कितनी परवाह करता है। वह उम्मीद कर रही  थी की वह सब भी उसे उतना ही पसंद करते हों। उन्हें डर था की कहीं वेलेंटाइंस डे के दिन उनका बेटा खाली हाथ घर वापस न आए।


फिर वेलेंटाइंस डे के दिन, माँ अपने बेटे का इंतज़ार कर रही थी। जब उसका स्कूल से वापस आने का समय हो गया तो वह खिड़की से देखने लगी की वह कुछ लेकर आ रहा है या नहीं। वह भगवान से प्रार्थना कर रही थी की प्लीज़ उसका दिल ना टूटे।


जब वह करीब आया तो उन्होंने देखा की उसके हाथ में सिर्फ़ एक कार्ड था। उन्हें बहुत बुरा लगा। शायद वह उसके टीचर का दिया हुआ कार्ड था। अगर उन्होंने उसके लॉकर में पहले से ही कुछ कार्ड्स रख दिए होते तो ऐसा नहीं होता। एक माँ हमेशा अपने बच्चे को इस दुनिया से बचाकर रखना चाहती है।


वह छोटा बच्चा खुशी में और मुस्कुराते हुए घर आया था। उसने खुशी से उच्चालते हुए कहा कि “मैं अपने किसी भी दोस्त को नहीं भूला”। यही वह काइंडनेस है जो आपकी स्पिरिट या आत्मा को और उंचा उठा सकती है।


काइंडनेस के साथ-साथ, आपको दूसरों को माफ़ करना सीखना होगा। बदला लेने की भावना  आपको कमज़ोर बनाती है। गुस्से और नफ़रत जैसे कम एनर्जी वाले थॉट्स पर ध्यान न दें। दूसरों को माफ़ करना सीखें और फिर आप इंटेंशन के सात चेहरों के हिसाब से जीने के लिए फ्री हो जाएँगे।


इंटेंशन के रास्ते में आखिरी रुकावट है आप खुद को जो इंपोर्टेंस देते हैं। आप खुद को इंपोर्टेंस तब देते हैं जब आपको स्पेशल महसूस होता है। हम जैसे भी हैं उसे लेकर कॉन्फिडेंट रहना अच्छा है पर हमें हमारी संपत्ति, हमारे रूप-रंग और हमारे अचिवमेंट्स के ज़रिए खुद को डिफाइन  नहीं करना  चाहिए।


इस वजह से आप ख़ुद को जज करते हैं और आपमें हीन भावना पैदा होती है। जो लोग कम सक्सेसफुल होते हैं वो अपनी कद्र कम  करते हैं। जब आप कम खूबसूरत, कम अमीर, या कम फेमस होते हैं, तो आपको लगता है की आपकी कद्र औरों से कम है।


आपको अपने ईगो को अपनी ज़िंदगी को कंट्रोल करने से बचाना चाहिए। इस बात को समझें की दूसरों की राय आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकती है पर आपकी सोच ऐसा कर सकती है। इसलिए दूसरों की बात का बुरा मानना बंद करें और सबसे बेस्ट बनने की इच्छा को छोड़ दें।


आप एक इंसान हैं। आप गलतियां भी करेंगे और कभी-कभी हारेंगे भी। आपको सबसे बेस्ट बनने की कोई जरूरत नहीं है।


अब आपने इंटेंशन के रास्ते में आने वाले तीन रुकावटों के बारे में जान लिया है। अब आपको खुद से बात करने, अपनी एनर्जी के लेवल और ईगो को खत्म करने के इंपॉर्टेंस के बारे में पता है। इन रुकावटों से बचकर रहें और फिर आप जो भी चीज़ चाहते हैं उसे पूरा करने के लिए इंटेंशन तक पहुंच पाएंगे।


Your Impact on Others When Connected To Intention


इंटेंशन के सात चेहरों के हिसाब से जीना आपकी जिंदगी को बदल देगा। आप अपनी तरफ़ ज्यादा प्यार और काइंडनेस को अट्रैक्ट कर पाएंगे। आप दूसरों के लिए जितना करेंगे, आपको उससे भी ज्यादा वापस मिलेगा।


अगर आप काइंडनेस के चेहरे के हिसाब से जीने पर ध्यान देंगे, तो आपको दूसरों से ज्यादा से ज्यादा काइंडनेस मिलेगी। ऐसा ही इंटेंशन के दूसरे चेहरों के साथ भी होता है। उनकी  पावर के साथ जीने से आपको ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिविटी, काइंडनेस, प्यार और ज़िंदगी की खूबसूरती, को पाने में मदद मिलेगी।


आपके दो तरह के रिश्ते हो सकते हैं। पवित्र रिश्तों में एनर्जी की  लेवल ज्यादा होती  है। यह इंटेंशन की  पावर के साथ आपके रिश्ते को मज़बूत बनाते हैं। दूसरों में परफेक्शन को देखे बिना आप अपनी पूरी ताकत तक नहीं पहुंच सकते हैं।


जब आप खुद को इंटेंशन की  पावर की परछाई के रूप में  देखते हैं, तो आप दूसरों को भी उसी नज़रिए से देखते हैं। हम सभी एक ही यूनिवर्स के हैं और एक जैसी ही दिव्य शक्ति हम सब में मौजूद  है। सभी लोग सम्मान और इज़्ज़त पाना  डिजर्व करते हैं।


आपको बदले में कुछ पाने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सिर्फ़ कुछ देने के नियत से दें  और फिर आपको भरपूर वापस मिलेगा। जब आप दूसरों से काइंडनेस की उम्मीद रखते हैं, तो आपको कुछ भी नहीं मिलता। लेकिन जब आप खुद काइंड बन जाते हैं और बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं, तो आप जितना देते हैं उससे भी ज्यादा आपको वापस मिलता है।


अपवित्र रिश्ते आपको सभी चीज़ों से दूर रखते हैं। अगर आपको ऐसा लगता है की सभी लोग बस आपकी जरूरतों को पूरा करने का एक जरिया हैं तो आप इंटेंशन से दूर हो जाते हैं। इस दूरी की वजह से गुस्सा, जलन और नफ़रत जैसी कम एनर्जी वाली फीलिंग्स आती हैं।


याद रखें की आप दूसरों के बिना  कुछ भी नहीं कर सकते इसलिए जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो इस नए एक्सपीरियंस की कद्र करें। दूसरों से  दूर होने के थॉट को खत्म कर दें। अपने ईगो की आवाज़ को कम करें। दूसरों से जुड़ें और आप उनके हो जाएँगे।


जब भी आपको ऐसा महसूस हो की आप दूसरों से बेहतर  हैं या दूसरों से कमज़ोर हैं, तो समझ जाइए  की आप इंटेंशन से दूर हो चुके हैं।


आप जैसे दूसरों को देखते हैं यह इस बात को दिखाता  है की आप खुद को कैसे देखते हैं। अगर आपको लगता है की दूसरे लोग काबिल नहीं हैं , तो आपमें हीन भावना की प्रॉब्लम है। इससे आप सिर्फ़ आलस और बेईमानी जैसे कमज़ोर एनर्जी को ही अट्रैक्ट करेंगे। जो आप दूसरों में देखते हैं उसे ही आप अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं। दूसरों में खूबसूरती और प्यार देखें  और फिर आपके पास आपको आगे ले जाने के लिए ज्यादा पॉजिटिविटी होगी।


आपको बड़े रिजल्ट्स पाने का भी गोल  रखना चाहिए। जब आप खुद को मामूली समझते हैं, तो आप सिर्फ मामूली लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं। याद रखें की इंटेंशन एक महान दिव्य शक्ति  है। आपको मामूली से महान बनना होगा।


जब आप ज़िंदगी को हां करना सीख जाते हैं तो आप अच्छी फ्रीक्वेंसी  के आस-पास रहते हैं। जब आप यह सोचते हैं की आप कुछ नहीं कर सकते और अक्सर ना बोलते रहते हैं, तो आप कई मौकों को मिस कर देते हैं।


इंटेंशन से जुड़ना आपको सभी चीज़ों को अपनाना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाता है, जिसके लिए आपको अपनी ज़िंदगी में नए मौकों और नए रिश्तों का स्वागत करने की जरूरत होती है।


इंटेंशन के साथ जीने से आप दूसरों पर भी बहुत असर करते हैं। आप सबके बीच शांति, पॉजिटिव एनर्जी, खुद से संतुष्टि, एकता, ज़िंदगी में मकसद का होना, सच्चाई, खूबसूरती, इंस्पिरेशन और हेल्थ, जैसी चीज़ों को फैला देते हैं।

 

Intention and Infinity


पहले, हमने जाना था की इंटेंशन यूनिवर्सल होता है। यूनिवर्स का मतलब है की हम कहीं  पर भी इस तक पहुंच सकते हैं और इसलिए इंटेंशन infinite  है जिसका मतलब है अनंत, कभी न खत्म होने वाला। जब तक आप इंटेंशन की  पावर से जुड़े रहेंगे तब तक आपके और आपकी इच्छाओं को पूरा करने के बीच कुछ भी नहीं आ सकता है। जब आपका ईगो आपको कंट्रोल करता है तो आपकी ताकत कम हो जाती है।


ज़िंदगी कभी खत्म नहीं होती। आपका फिजिकली मौजूद होना आपकी लिमिट को सेट नहीं करता है। आपकी मौत के बाद भी आपकी आत्मा हमेशा ज़िंदा रहती है इसलिए आपको मौत से डरना नहीं चाहिए। इसके बजाय, आपको हमेशा के लिए इंटेंशन की  पावर से जुड़ने का मकसद रखना चाहिए।


आप मौत को दो नज़रिए  से देख सकते हैं। पहला, आप मौत से डर सकते हैं क्योंकि आपकी बॉडी सिर्फ कुछ सालों तक ही ज़िंदा रह सकती है। दूसरा, आप मौत को अपनी ज़िंदगी में होने वाली एक घटना की तरह देख सकते हैं। इससे आप खत्म नहीं होते क्योंकि आपकी आत्मा कभी खत्म नहीं होती है।


आपकी क्रिएटिविटी, काइंडनेस, प्यार और खूबसूरती, आपकी मौत के बाद भी ज़िंदा रह सकते हैं। आपकी कोई बाउंड्री नहीं है और आपके पास अनगिनत मौके हैं। आपकी ज़िंदगी का एक मकसद है और वो मकसद कभी खत्म होने वाला नहीं है।


अपने आपको यह बात समझाएं  की आप मरते नहीं हैं, सिर्फ आपकी बॉडी मरती है लेकिन आपकी आत्मा कभी खत्म नहीं होती। जब तक आप इंटेंशन की इस कभी न खत्म होने वाली  पावर से जुड़े रहेंगे तब तक आपको मौत से डर नहीं लगेगा।


जब आप इनफिनिटी के एक्टिव साइड में जीते हैं तो आप अपने ईगो से भरी  हुए इच्छाओं से दूर हो जाते हैं। आपकी संपत्ति, एक्सपीरियंस और फिजिकल जरूरतें आपके लिए कोई मायने नहीं रखती हैं। आप एक observer  बन जाते हैं  जो अपनी ही ज़िंदगी को अपने आंखों के सामने चलता हुआ देख रहा होता है  पर आप ये  ज़िंदगी नहीं हैं। आप इससे  भी हायर  लेवल की एनर्जी से जुड़े हुए हैं।


जो इंसान इनफिनिटी से जुड़ा होता है और जो इंसान हर रोज़ मौत से डरता है, उन दोनों  के बीच में अंतर होता है। इनफिनिटी के साथ रहने से आपको जिंदगी में एक मकसद मिल जाता है। आपको कुछ ऐसा मिल जाता है जिसके लिए आप बने हैं। यह सांसारिक इच्छाओं के पीछे दौड़ने से बहुत अलग होता है।


दूसरा नज़रिया ज्यादा आरामदायक  है। आप अपने फिजिकल एलिमेंट्स से नहीं बने हैं। याद रखें की आप काम करने के लिए अपनी बॉडी का इस्तेमाल करते हैं पर आपकी आत्मा आपको ज़िंदगी से जोड़ती है।


वेन डायर जब यंग थे तभी से उन्हें  अपना मकसद पता था। अपने टीचर्स की बात सुनते वक्त, उन्होंने वादा किया था की वह एक अच्छे  पब्लिक स्पीकर बनेंगे।


वह हमेशा बोर होते रहते थे। अपने टीचर्स को बोरिंग  से लेसन पढ़ाते देखकर उन्हें  कुछ अलग करने की  इंस्पिरेशन मिली। उन्होंने कसम खाई की वह अपनी ज़िंदगी अपने पैशन  को फॉलो करते हुए जीएँगे। वह खुद को ताकतवर और कभी न खत्म होने वाली आत्म की तरह मानते थे।


भले ही एक पिता होना, एक राइटर होना या एक स्पीकर होना, यह सभी बस कुछ रोल थे जिन्हें वेन निभा रहे थे, लेकिन उनका मानना था की उनकी आवाज़ में ताकत है और वह चुप रहकर नहीं जीना चाहते थे।


आपके पास भी एक ऐसा ही मजबूत लक्ष्य हो सकता है। अपने आपको सिर्फ एक फिजिकल बॉडी की तरह समझना बंद करें  जो एक दिन वैसे भी मर ही जाएगी। अपने कभी न खत्म होने वाले रूप के बारे में सोचें। जब आप इंटेंशन से जुड़ जाते हैं तो आप कभी भी खत्म नहीं होते हैं।

 

A Portrait of a Person Connected to the Field of Intention


इस चैप्टर में, हम उन लोगों के बारे में बात करेंगे जो कनेक्टर बनकर इंटेंशन से जुड़ने को मास्टर कर लेते हैं।


कनेक्टर्स दूसरे ब्रीड के नहीं होते हैं। वह अलग कपड़े नहीं पहनते हैं और न ही उनकी पर्सनेलिटी भगवान के जैसी होती है। जब आप किसी ऐसे इंसान को देखते हैं जो अपनी ज़िंदगी में बहुत ज्यादा लकी होता है तो समझ लीजिए की वो एक कनेक्टर है। जब आप उस इंसान से बात करेंगे तो आपको समझ आएगा  की वह कितने अलग हैं।


कनेक्टर्स के अवेयरनेस के लेवल का अलग ही होता है। उनके मन में हमेशा उम्मीद रहती है और वह सक्सेसफुल होने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वह कॉन्फिडेंट होते हैं क्योंकि वह इंटेंशन से जुड़े रहते हैं। वह कोई भी बात पूरे विश्वास के साथ करते हैं।


आप कभी किसी कनेक्टर को ऐसा बोलते हुए नहीं सुनेंगे की, “मैं बहुत बदकिस्मत हूं। मैं कभी अपनी इच्छाओं को सच में नहीं बदल पाता”। इसके बजाय, वह हमेशा खुद से पॉजिटिव बातें बोलते हैं। वह ऐसी बातें बोलते हैं जैसे, “मैं इस प्रोजेक्ट को करना चाहता हूं और मैं इसमें सक्सेसफुल हो जाऊंगा”।


यहां तक की जब सभी चीज़ें उनकी हार की तरफ़ इशारा कर रही होती हैं तब भी कनेक्टर्स एक अलग ही फील्ड में रहते हैं। वे अपने आस-पास होने वाले सभी शोर को अनदेखा कर देते हैं। एक कनेक्टर को कभी यह यकीन दिलाने की कोशिश करें की वह क्यों हार सकते हैं और आप देखेंगे की आप उनके जीतने के विश्वास को हिला भी नहीं पाएँगे।


कनेक्टर्स का मानना होता है की वो जैसी चाहे वैसी ज़िंदगी को अट्रैक्ट कर सकते हैं। यहां तक की अगर उनके हालात उस हिसाब से नहीं होते हैं तो वे उन हालातों को बदल सकते हैं। यहां तक की जब आप उन्हें उनके पास्ट में हुए हार के बारे में याद दिलाते हैं, तब भी वे निराश होने से इंकार कर देते हैं।


कनेक्टर्स ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे कोई इनविजिबल एनर्जी की फील्ड उन्हें सभी चीज़ों से बचाकर रखती है। जब तक वह इंटेंशन की  पावर से जुड़े रहेंगे तब तक कोई भी चीज़ उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। उनका मानना होता है की जो भी वह सोचते हैं वही सच में बदल जाता है।


जब वे पॉजिटिवली सोचते हैं, तब इंटेंशन नाम की  एनर्जी के सोर्स से उन्हें अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं पर अगर वे नेगेटिव अंजाम के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें वैसा ही मिलता है।


कनेक्टर इस बात को समझते हैं की इंटेंशन क्रिएटिव, प्यारा, काइंड, खूबसूरत, आगे बढ़ते रहने वाला और receptive होता है। जब वे इंटेंशन के सात चेहरों के हिसाब से जीते हैं, तो वे अपनी ज़िंदगी में ज्यादा अच्छाई को अट्रैक्ट कर पाते हैं। आप इस दुनिया में जो भी देते हैं वही आपको वापस मिलता है। यह एक सिंपल सा फैक्ट है।


कनेक्टर्स बहस करने से इंकार कर देते हैं। उनका मानना होता है की बहस करने का मतलब है अपनी  एनर्जी को बर्बाद करना। वह जीतने के लिए जितना ज्यादा बहस करेंगे, वह उतने ही ज्यादा परेशान होंगे। इसलिए, वह चीज़ों को जैसे वे हैं वैसे ही एक्सेप्ट कर लेते हैं और उसके बारे में बहस करने से बचते हैं।


कनेक्टर्स अपने हालातों के बारे में कभी-कभार ही शिकायत करते हैं। उनके पास जो कुछ भी है उसके लिए वे हमेशा शुक्रगुजार रहते हैं। अपनी खुशकिस्मती के लिए वे इंटेंशन की  पावर को धन्यवाद देते हैं। वह इस  पावर के साथ अपने रिश्ते की कद्र करते हैं और इसके होने से खुश होते हैं।


कनेक्टर्स अट्रैक्शन के लॉ और मैनिफेस्टेशन के लॉ पर विश्वास रखते हैं। जब उन्हें वह चीज़ मिल जाती है जो उन्हें चाहिए थी, तो वे कभी भी हैरान नहीं होते हैं। वह इस बात को समझते हैं की इंटेंशन पर विश्वास रखने से उन्हें हर वो चीज़ मिल सकती है जो उन्हें चाहिए।


जब आप किसी कनेक्टर से मिलते हैं, तो आपको शांति महसूस होती है। कनेक्टर्स दूसरों  तक शांति और पॉजिटिविटी पहुंचाते हैं। वे हमेशा अच्छा महसूस करते हैं क्योंकि वे कैसा महसूस करना चाहते हैं इस बात को वे खुद ही चुनते हैं। वे हमेशा अपनी जिम्मेदारी खुद लेते हैं और हमेशा पॉजिटिव रहते हैं।


कनेक्टर्स कभी मौत से नहीं डरते क्योंकि वह इस बात को समझते हैं की मरना सिर्फ़ जिंदगी का एक पढ़ाव है। उनके फिजिकल बॉडी के मरने के बाद भी उनकी एनर्जी और आत्म हमेशा ज़िंदा रहती है।


कनेक्टर्स की एनर्जी का लेवल हमेशा बहुत ज्यादा होता है और वे ऐसे सिचुएशंस को अवॉइड करते हैं जो उनकी एनर्जी को कम करते हों। जब आप उसने उनकी हेल्थ के बारे में पूछेंगे  तो उनका मानना होता है की उनकी बॉडी परफेक्ट है। जब तक वे इंटेंशन से जुड़े रहेंगे, तब तक उनकी सारी बीमारियां ठीक हो जाएंगी।


कनेक्टर्स बहुत ऊंचे लेवल की चीज़ों को अचीव करने वाले लोग होते हैं जो जहां भी जाते हैं वहां पॉजिटिव एनर्जी फैला देते हैं। यह वो लोग होते हैं जिनसे सभी प्यार करते हैं और उन्हें मानते हैं। वह लकी होते हैं और ज़िंदगी के गेम  में हमेशा जीतते हैं।


Conclusion


सबसे पहले, आपने जाना की इंटेंशन एक इनविजिबल एनर्जी है जो आपके सपनों को अचीव करने में आपकी मदद कर सकती है। इस  पावर को एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने ईगो को भूलना होगा और अपने अंदर के इंसान से जुड़ना होगा।


दूसरा, आपने जाना की इंटेंशन के सात चेहरे होते हैं। इंटेंशन क्रिएटिव, काइंड, प्यारा, खूबसूरत, expand करने वाला, भरपूर चीज़ों वाला और receptive होता है। इंटेंशन से जुड़ने के लिए आपको इन चीज़ों के हिसाब से जीना होगा।


तीसरा, आपने जाना की इंटेंशन के सात चेहरों के हिसाब से जीने के लिए आपको अपने ईगो के शोर को कम करना होगा। जब आप इंटेंशन से जुड़ते हैं तो आप मैनिफेस्टेशन के लॉ को भी एक्टिवेट कर लेते हैं। फिर आपको कोई भी चीज़ रोक नहीं पाएगी।


चौथा, आपने जाना की आपके मन की आवाज़, आपका एनर्जी लेवल और ईगो, आपको इंटेंशन की  पावर से दूर कर सकता है। आपको हमेशा खुद से पॉजिटिव बातें करनी चाहिए, ज्यादा एनर्जी वाली बातों के बारे में सोचना चाहिए और अपनी इच्छाओं में ईगो कम रखना चाहिए।


पांचवा, आपने जाना की इंटेंशन के साथ आपके कनेक्शन से दूसरों पर भी असर पड़ता है। लोगों को आपके आस-पास रहना बहुत पसंद आने लगता है क्योंकि आपसे उन्हें काइंडनेस, पॉजिटिव एनर्जी और मन की शांति मिलती है।


आखिर में, आपने जाना की इंटेंशन आपको इनफिनिटी से जोड़ता है। यह यूनिवर्स की एक एनर्जी है इसलिए, इसकी कोई लिमिट नहीं है और यह सभी को अपना लेती है। इंटेंशन के कभी न खत्म होने वाले रूप में जीने से आपको अपनी ज़िंदगी में मकसद और हिम्मत मिलती है।


इंटेंशन से जुड़ना आपको एक कनेक्टर बनाता हैं। एक कनेक्टर बनने के बाद, आप अपनी जिंदगी को बदलकर रख देने वाले सिचुएशन को एक्सपीरियंस करेंगे। आप दूसरों की ज़िंदगी  पर भी असर डालेंगे।


आपके पास ज़िंदगी में मकसद होगा, एनर्जी होगी और आप इंस्पायर्ड रहेंगे। आप लोगों के बीच शांति, कॉन्फिडेंस और मन की शांति को फैलाएंगे। आप काइंड और प्यारे बने रहेंगे और जितना दूसरों को देंगे उससे ज्यादा आपको वापस मिलेगा।


कनेक्टर बनने के बाद, आपकी कोई लिमिट नहीं होगी। आप सभी चीज़ों को अचीव कर पाएंगे और सक्सेस और संतुष्टि से भरी हुई जिंदगी जीएँगे।

एक टिप्पणी भेजें